सीईटीआई रेलवे गेट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के सीईटीआई रेलवे गेट के समीप आज शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सउनि संतोष सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे मोरवा पुलिस को सूचना मिली कि सीईटीआई रेलवे गेट के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। हादसे में उसकी एक पैर कट गया, जबकि सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर ट्रेन की टक्कर से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए। अलसुबह तक शिनाख्त नहीं होने पर शव को सुरक्षित मर्चुरी में रखवा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना के साथ मृतक की पहचान करने में जुटी है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय के दौरान मोरवा थाना क्षेत्र में रेल से कटकर मौत की यह चौथी घटना सामने आई है। लगातार हो रहे ऐसे हादसे स्थानीय स्तर पर चिंता का विषय बने हुए हैं।

Next Post

बोलेरो-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri Nov 13 , 2026
सिंगरौली । जिले के देवसर क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के महुली खाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोडिया निवासी सुखदेव बैगा पिता लहुरमन […]

You May Like