
मंदसौर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मंदसौर जिले से अयोध्या काशी वाराणसी तीर्थ यात्रा कार्यक्रम संशोधित किया गया है अब उक्त यात्रा आगामी 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी यात्रा के लिए मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि आगामी 21 अक्टूबर है।
