मोगादिशु, 18 अगस्त (वार्ता) सोमालिया में सुरक्षा बलों ने अल-शबाब के सबसे वांछित वरिष्ठ कमांडरों में से एक को दक्षिण-पश्चिमी सोमालिया के बकूल क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान मार गिराया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी।
मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 15 वर्षों से अधिक समय तक अल-शबाब आतंकवादी समूह का प्रमुख व्यक्ति और इसके सर्वाधिक वांछित वरिष्ठ नेताओं में से एक हुसैन मोअल्लिम हसन शनिवार रात मारा गया।
मंत्रालय ने कहा कि मृतक ने सोमालिया के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बयान के अनुसार, मोआलिम की मौत से अल-शहाब आतंकवादियों को कमजोर करने के तीव्र अभियान को रणनीतिक प्रोत्साहन मिला है।
सोमालिया के सुरक्षा बलों ने देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में अल-शबाब आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए हवाई और जमीनी अभियान तेज करने का संकल्प लिया है।
