इक्वाडोर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत

क्विटो, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी इक्वाडोर के सैंटो डोमिंगो डे लॉस त्सचिलास प्रांत में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार तड़के प्रांत की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक बिलियर्ड हॉल में काले कपड़े पहने कई बंदूकधारी पहुंचे और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच से पता चला कि मृतकों में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और एक संदिग्ध आपराधिक गिरोह का सरगना शामिल था जिसका उपनाम “रास्ता” था।

एण्डीज पर्वतमाला और प्रशांत तट के बीच स्थित तथा मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों के चौराहे पर स्थित इस प्रांत में गिरोह संघर्षों के कारण अक्सर हिंसक घटनाएं होती रहती हैं।

Next Post

बेनिन में बस के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 44 लापता

Mon Aug 18 , 2025
कोटोनोउ, 18 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य बेनिन में 54 लोगों को ले जा रही एक बस के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 44 लोग लापता हो गए। यह जानकारी देश के आंतरिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी। आंतरिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री […]

You May Like