600 विद्यार्थियों ने किया 21 लाख बार ओम नम: शिवाय जाप

उज्जैन। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्था द्वारा शहर में ओम नम: शिवाय जाप की श्रृंखला उत्साहपूर्वक जारी है। इसी कड़ी में मक्सी रोड स्थित ज्ञान वर्षा हायर सेकेंडरी स्कूल व आईटीआई कॉलेज में 600 विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर 21 लाख बार शिव मंत्र का जाप किया।

मुकेश पाटीदार परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने सनातन धर्म पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर समिति के शैलेंद्र सिंह परिहार, सुरेश पोरवाल, राजेंद्र सोनी और विद्यालय स्टाफ के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इसी तरह आयोजन समिति के रवि राय द्वारा आगर रोड स्थित राजीव नगर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना कर स्थानीय रहवासियों के सहयोग से 11 लाख बार ओम नम: शिवाय का जाप करवाया गया। संस्था की ओर से जानकारी देते हुए हरि सिंह यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से जारी यह नाम जाप श्रृंखला पूरे श्रावण मास निरंतर चलेगी। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न विद्यालयों में सनातन धर्म के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए उद्बोधन प्रतियोगिताएं और नाम जाप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गूंज रहा मंत्र

संस्था द्वारा 30 जुलाई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर अच्छी वर्षा और विश्व कल्याण की कामना के साथ जाप किया जा रहा है। शनिवार शाम इंदिरा नगर में निर्मला मिश्रा परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ 5 लाख बार जाप किया गया। बता दें कि इस आयोजन की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

Next Post

स्कूल बस फिसलकर सड़क से नीचे उतरी

Sat Aug 8 , 2026
  सिंगरौली । बैढ़न विकासखंड के पड़री पंचायत अंतर्गत चकुआर में आज एक स्कूल बस दल-दल मिट्टी के सड़क में उसके टायर फिसल गये, जहां चालक के सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक स्कूली बस बच्चों को लेने जा रही थी कि पड़री ग्राम पंचायत के […]

You May Like