स्कूल बस फिसलकर सड़क से नीचे उतरी

 

सिंगरौली । बैढ़न विकासखंड के पड़री पंचायत अंतर्गत चकुआर में आज एक स्कूल बस दल-दल मिट्टी के सड़क में उसके टायर फिसल गये, जहां चालक के सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार एक स्कूली बस बच्चों को लेने जा रही थी कि पड़री ग्राम पंचायत के चकुआर कच्ची दलदल सड़क में उसके टायर फिसलने लगे और बस सड़क छोड़ दी। गनीमत रही कि बस स्पीड में नही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि चकुआर मार्ग की सड़क कच्ची होने से सड़क पैदल चलने लायक भी नही है। ग्राम पंचायत की लापरवाही एवं उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। डब्ल्यूबीएम-पीसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग लगातार की जा रही है, परंतु जनपद से लेकर ग्राम पंचायत उदासीनता बरत रहा है। जबकि सिंगरौली में खनिज प्रतिष्ठान मद की पर्याप्त राशि है, इसके बावजूद भी सिंगरौली के कई अंचलों के बस्तियां आज भी विकास की राह देख रही हैं। ग्रामीणों ने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुये कहा है कि चकुआर गांव की इस सड़क को देखकर भाजपा की विकास के दावे की पोल खुल रही है। ग्रामीणों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

जन सेवा को प्राथमिकता दें: महेन्द्र

Sat Aug 8 , 2026
देवसर । ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जनविश्वास अभियान ने संगठनात्मक सक्रियता के साथ जनसरोकार का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि एपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के […]

You May Like