सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस को पूर्व सूचना देना अनिवार्य

भोपाल। शहर में कार्यक्रमों की पूर्व सूचना पुलिस विभाग को देना जरूरी है. लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से इसके तहत विभागीय आदेश जारी किया किया गया है.

आदेशानुसार नगरीय क्षेत्र में विभिन्‍न समुदाय, संगठन, राजनैतिक दलों, समिति, प्रतिनिधि मण्‍डल एवं आयोजकों द्वारा अपनी मांगो को लेकर, त्‍यौहारों पर एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किये जाने वाले धरना/प्रदर्शन/आंदोलन/जूलुस/रैली/आमसभा/पुतला दहन/पद यात्रा/रथ यात्रा/कार्यालय, निवास व शासकीय भवन का घेराव/ज्ञापन आदि कार्यक्रम किये जाते है.

ऐसे कार्यक्रम सार्व‍जनिक स्‍थानों पर किये जाते है, जिनमें पुलिस एवं यातायात की समुचित व्‍यवस्‍था होना अनिवार्य हो जाता है ताकि आम नागरिकों के सामान्‍य जन-जीवन पर कोई असर न हो व किसी भी व्‍यक्ति द्वारा किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि या सार्वजनिक सम्‍पत्ति को क्षति न पहुंचायी जा सके एतदर्थ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व सूचना पुलिस विभाग को होना आवश्‍यक है ताकि उसके सुव्‍यवस्थित संपादन के लिए आवश्‍यक सुरक्षा व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जा सके.

Next Post

विवादों में रहे खजुराहो TI प्रशांत सेन हटे, सोलंकी नए थाना प्रभारी

Sun Mar 8 , 2026
छतरपुर। खजुराहो में पिछले कुछ समय से विवादों के केंद्र में रहे थाना प्रभारी प्रशांत सेन को पद से हटा दिया गया है। छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें खजुराहो थाना प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी को […]

You May Like