शव रखकर चक्का जाम करने वालों पर एफआईआर, 12 नामजद

इंदौर:बाणगंगा के दीपमाला चौराहे पर शव रखकर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. घटना 17 अगस्त की है, जबकि पुलिस ने 19 अगस्त को कार्रवाई की.श्रीराम राजपूत निवासी शिवकंठ नगर की मौत के बाद परिजन शव लेकर दीपमाला चौराहे पहुंचे थे. यहां शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया.

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों को समझाइश दी गई थी और वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट थे. इसके बावजूद कुछ लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. मामले में श्याम सिंह राजपूत, देवेन्द्र सिंह राजपूत, राजपाल, बादल, बलराज उर्फ बलवीर, सोनू सिंह राजपूत, राज राजपूत, सुनील, सतीश कबाड़ी, विक्की चौहान उर्फ टैक्सी, शिवम और जय उर्फ जय डीजे को नामजद किया है. इनके अन्य साथियों की भूमिका भी जांची जा रही है. मामले में बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि शव रखकर चक्काजाम करने वाले कुछ लोगों पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है, मामले में अभी जांच चल रही है.

Next Post

किशोर से गाली-गलौज कर थप्पड़ मारे, धमकाया

Thu Aug 20 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर में 17 वर्षीय किशोर से गाली-गलौज कर थप्पड़ मारने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. किशोर की शिकायत पर पुलिस ने अभय वर्गीया, अक्षत वर्मा, दीपेश और अंशु के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, घटना सोनकर धर्मशाला के सामने की है. मामले […]

You May Like