अंडरवर्ल्ड ने संस्कारधानी का चैन, सुकून छीन बना डाला अपराधों का शहर

अज़हर खान

जबलपुर: शहर मेें सक्रिय अंडरवल्र्ड ने संस्कारधानी का चैन सुकून छीनकर शहर को अपराधधानी बना डाला है। 2025 की विदाई अब करीब है। अगर बीते तीन सालों के तुलनात्मक अपराधों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाएं तो डकैतों, लुटेरों, चोरों ने दहशतर्गी फैलाई। इन अपराधों के ग्राफ तेजी बढ़ा है। दरिंदगी, हैवानियत की वारदातों ने भी संस्कारधी पर बदनुमा धब्बा लगाया। कई ऐसी वारदातें भी रही जिसने शर्मसार कर दिया।

महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर भले ही लाख दावे किए गए लेकिन वे सुरक्षित नहीं रही। महिलाओं, बालिाकों के साथ छोटी-छोटी बच्चियां तक दरिंदगी की शिकार बनी। पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज अपराधों के पन्नें भी खून से सने रहे। इश्क, बेवफाई, गैंगवार, गुुंडई, डॉन बनने के शौक में भी सडक़ की सडक़े लाल हुई। सरेराह कत्ल के साथ सालभर सडक़ोंं पर चाकूबाजों ने दहशत फैलाने के साथ लहू बहाया है। कुछ ऐसी वारदातें रही जिसने सबको झकझोर दिया जिसमें अपने ही अपनों का खून बहाया। सालभर कानून व्यवस्था से लेकर आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे और अपराधी वारदातों को अंजाम देते रहे।
अपराध-2023-2024-2025
हत्या- 63-69-66
हत्या का प्रयास- 67-119-188
डकैती- 2-1-4
डकैती की तैयारी-3-0-2
लूट-30-65-79
झपटमारी-00-15-61
अपहरण-491-567-590
गृहभेदन- 313-339-392
चोरी- 215-213-222
रेत चोरी-37-94-15
वाहन चोरी-750-714-840
बलात्कार-202-192-124
छेड़छाड़-279-242-223
बलवा-32-31-22
अन्य भादवि-10141-9977-9600
267 तडीपार, 16 पर लगा रसुका
ऐसा नहीं है कि सिर्फ अपराध बढ़े है। पुलिस ने भी अपराधों पर लगाम कसी है। गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाइ्रयों को अंजाम दिया है। अपराधों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस साल 16 बदमाशों पर रासुका लगाया गया। इसके अलावा 267 जिलाबदर किए गये। इसके अलावा धारा 110 जाफौ के तहत 5054 पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा धारा 151 के तहत 4728, धारा 107, 116 जाफौ के 28660, धारा 145 के तहत 59 पर कार्रवाई हुई।
नशे की मंडी बना शहर
शहर नशे की मंडी बना। हार जीत का दांव भी खूब खेला गया। नशा और जुएं की लत ने कई घरों का सुख चैन उजाड़ दिया। सालभर आम्र्स के साथ मादक पदार्थों के तस्कर सालभर सक्रिय रहे जिन पर पुलिस ने शिकंजा भी कसा है। इस साल आम्र्स के तहत 865, एनडीपीएस एक्ट के तहत 94, विफोटक एक्ट के तहत 20, आबकारी एक्ट के तहत 6101, जुआ एक्ट के तहत 622, सट्टा एक्ट के तहत 1004 मामले दर्ज किए गए है।
जबलपुर के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती
डकैत बीते सालों की तरह इस साल भी पुलिस के लिए चुनौती बने रहे। पुराने आकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाएं तो अनेक डकैतियों अनसुलझी है। 2025 में डकैतों ने जबलपुर के इतिहास मेें सबसे बड़ी डकैती डाली। खितौला स्थित ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और नगद 5 लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले गए थे। यह साल जबलपुर के इतिहास में हुई सबसे बड़ी डकैती के लिए जाना जायेगा।
तीन दशक बाद हुआ एसिड अटैक
जून माह में ग्वारीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में तेजाब कांड हुआ। सहेली श्रद्धा पर उसकी ही सहेली इशिता ने नफरत की आग में तेजाब उडेला था। इसके पहले सन 1985, 1987 में एसिड कांड हुए थे। तीन दशक बाद एसिड अटैक का शहर को बदनुमा धब्बा लगा था।
खौफनाक कत्ल: नरसंहार, छह टुकड़े कर फेंकी लाश
साल के सबसे खौफनाक कत्ल मेंं पाटन थाना अंतर्गत टिमरी में हुआ नरसंहार शामिल है। 27 जनवरी को घातक हथियारों से लैस हमलावरों ने दौड़ा दौड़ाकर चार लोगों का कत्ल किया था। इस खूनी संघर्ष के छींटे आज भी मृतकों के परिजनों डरा देते है। गोहलपुर थाना अंतर्गत नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर में ऐसा खौफनाक मर्डर हुआ था जिसमें शव के आधा दर्जन टुकड़े किए गए थे। बगैर मुंडी, हाथ पैर कटा धड़ मिला था।

Next Post

ग्रोथ समिट से मप्र के विकास के नए द्वार खुलेंगे : अमित शाह

Thu Dec 25 , 2025
ग्वालियर: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज दोपहर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शिन्दे की छावनी स्थित कमल सिंह का बाग स्थित उनके पुश्तैनी घर पहुंचकर उन्हें विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, […]

You May Like