भिंड में नशे में धुत ड्राइवर ने तीन को कुचला, हालत गंभीर

सड़क किनारे चाट पकौड़ी खा रहे थे लोग
भिंड:जिले के अटेर थाना क्षेत्र में परा गांव में नशे की हालत में एक ईको वाहन के ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे के समय लोग सड़क किनारे खड़े होकर चाट-पकौड़ी खा रहे थे। हादसे में दो पुरूष व एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अटेर के परा गांव में शाम करीब पांच बजे रमटा का रहने वाले ग्याराम जाटव व रिदौली के रहने वाले कैलाश बाल्मीकि व अन्य महिला सड़क किनारे खड़े होकर चाट-पकौड़ी खा रहे थे। तभी प्रतापपुरा की ओर तेज रफ्तार ईको वाहन आया।

इसमें दो लोग सवार थे। इन्होंने वाहन को लापरवाही से दौड़ाते हुए सड़क खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। तीनों को उपचार के लिए तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं ग्रामीणों ने एक्सीडेंट करने वाले वैन को घेर लिया। वैन में सवार दोनों लोग नशे में धुत होने के कारण चल नहीं पा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही पु​लिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

चितरंगी न्यायालय के अधिवक्ता कार्य से रहे विरत

Sat Feb 22 , 2025
चितरंगी : चितरंगी न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं द्वारा आज हड़ताल पर जाने से सभी न्यायालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं जिलाअधिवक्ता संघ जबलपुर के द्वारा आज दिन शुक्रवार को न्यायालय कार्य से विरत रहने के संबंध में लिए गए निर्णय के समर्थन में […]

You May Like