जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तक्ष होटल के कमरा नम्बर 102 में रूके भोपाल निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव नग्न अवस्था में मिला है। जहर के सेवन से मौत की आशंका जाहिर की गई है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को सौरभ अवस्थी निवासी कचनार बरसाना थाना विजयनगर ने सूचना दी कि वह रेल्वे विभाग में नौकरी करता है।
रात लगभग 1-40 बजे उससे ससुर हरिवंश कुमार कन्हौआ निवासी भोपाल ने उसे मोबाइल पर सूचना दिये कि उनका बेटा आकाश कन्हौआ बुधवार को दोपहर लग्भग 1-30 बजे से लापता है जिसकी लोकेशन जबलपुर शहपुरा के बीच आ रही है तो वह अपने साथी प्रशांत पटेल एवं छोटे भाई गौरव अवस्थी को लेकर अपने विवेक अनुसार तक्ष होटल रात लगभग 3 बजे पहॅुचा जहां उसके साले आकाश कन्हौआ की गाड़ी क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यु एल 2512 खड़ी थी पता करने पर आकाश कन्हौआ कमरा नम्बर 102 में रूके हैं, होटल के कर्मचारियों से कमरा नम्बर 102 खुलवाकर देखा उसका साला आकाश कन्हौआ 31 वर्ष निवासी कृष्णा एनक्लेव भोपाल बेड पर शरीर पर बिना कपड़े के दाहिनी करवट लेटा था जिसके हाथो एव मुंह देखने से प्रतीत होता है कि कोई जहरीली वस्तु का सेवन करने से बेहोश है उपचार के लिए अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
