यूजीसी बिल लागू करने ओबीसी महासभा ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

ग्वालियर: ओबीसी महासभा के तत्वाधान में यूजीसी बिल एवं अपने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी बिल जल्द से जल्द लागू किया जाए। ओबीसी महासभा के नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यूजीसी बिल शीघ्र लागू किया जाए अन्यथा ओबीसी महासभा एवं अन्य घटक दल बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे। इस कानून को रोलबैक ना करते हुए शीघ्र लागू किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मनुवादी लोगों ने इस नियम को पढ़ा ही नहीं है इस नियम में उन कमजोर बच्चों के लिए वही प्रावधान लगाए गए हैं जो प्रावधान ओबीसी एससी एसटी बच्चों के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र यूजीसी बिल लागू नहीं किया गया तो पूरा समाज बड़ा आंदोलन कर सकता है।

Next Post

ट्रेनों की चपेट में आने से हाथियों की मौत की घटनाओं पर वन मंत्रालय की कार्यशाला में हुआ मंथन

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) सरकार ट्रेनों की चपेट में आने से होने वाली हाथियों की मौत की घटनाओं को लेकर चिंतित है और इन्हें बचाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलिफेंट डिविजन ने देहरादून स्थित भारतीय […]

You May Like