जुड़वा तालाब परिसर में आकर्षक फाउंटेन स्थापित करें: प्रधान

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने शहर स्थित जुड़वा तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर को स्वच्छ, आकर्षक एवं नागरिकों के लिए उपयोगी पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त ने तालाब परिसर की बाउंड्री के चारों ओर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि हरित वातावरण विकसित होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुखद वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने तालाब परिसर में आकर्षक फाउंटेन स्थापित करने, म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था करने तथा बैठने, भ्रमण एवं मनोरंजन संबंधी सुविधाओं को विकसित करने के निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि जुड़वा तालाब शहर की महत्वपूर्ण धरोहर है तथा इसे नागरिकों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करें और सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री विपिन तिवारी मौजूद रहे।

Next Post

Thu Jul 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आयी विनाशकारी बाढ़ एवं भूस्खलन की स्थिति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा […]

You May Like