रॉब वाल्टर ने दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच का पद छोड़ा

केपटाउन, 01 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वाल्टर ने आज सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, “प्रोटियाज को कोचिंग देना एक अविश्वसनीय सम्मान की बात है और हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है। खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट समुदाय इस पूरी यात्रा में शानदार रहे हैं। हालांकि अब मेरे लिए पद छोड़ने का समय आ गया है, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम आगे बढ़ती रहेगी और और भी ऊंचाइयों को छुएगी।”

वाल्टर के कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में अपने पहले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरान लगातार आठ मैच जीत थे। दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने वर्ष 2023 में हुये एकदिवसीय विश्वकप का सेमीफाइनल भी मैच खेला था।

वाल्टर की कोचिंग में दक्षिण अफ्रीका ने 36 एकदिवसीय और 31 टी-20 मैच खेले।

Next Post

पत्नि की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Tue Apr 1 , 2025
छिंदवाड़ा:अपर सत्र न्यायाधीश जुन्नारदेव महेंद्र मांगोदिया द्वारा आरोपी दीपक दर्शमा पिता प्यारेलाल लाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम कांगला थाना दमुआ को मृतिका सरस्वती बाई की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं , 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किए जाने का निर्णय पारित किया गया है। अपर […]

You May Like