उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है।

श्री सक्सेना ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।’

मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उनसे स्थिति का समाधान करने को कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मी तैनात करने को कहा गया है।’

उन्होंने कहा ‘मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। मैं लगातार ऑपरेशन पर नजर रख रहा हूं।’

Next Post

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में-वैष्णव

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। श्री वैष्णव ने कहा कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंच गई है एवं भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। […]

You May Like