महिला सांसद पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी अपमानजनक : राहुल

नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा कांग्रेस की महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता का परिणाम बताया और कहा कि देश की महिलाएं ऐसे अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ‘नारी वंदन’ का दावा करने वाली भाजपा का असली चेहरा इस तरह की टिप्पणियों से उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाओं को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पाती और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

श्री गांधी ने कहा कि यह केवल व्यक्ति विशेष की टिप्पणी नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति पार्टी की सोच को दर्शाता है। श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि महिला सांसदों के सवालों से बचना और ऐसे मामलों पर चुप्पी साधना उचित नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाएं अपने अपमान को कभी नहीं भूलतीं और गुजरात सहित पूरे देश की महिलाएं इस तरह के व्यवहार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

Next Post

एलपीजी की कमी से निपटने के लिए पीएनजी कनेक्शन बढाने में जुटी है सरकार

Sat May 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर एलपीजी सिलेंडर की कमी को देखते हुए सरकार पीएनजी कनेक्शन बढाने में लगी है और अब तक लगभग 5.96 लाख पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन चालू किए गए हैं तथा अतिरिक्त 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया […]

You May Like