भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार की शाम स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी के आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया।
सीएम डॉ यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गृहमंत्री संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया।
