शिवपुरी में खत्म हुई दूध विक्रेताओं की हड़ताल, आज से 60 रुपए लीटर मिल रहा दूध

शिवपुरी: शहर में पिछले चार दिनों से जारी दूध विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त हो गई है। इसके साथ ही आज शनिवार से शहरवासियों को दूध 60 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। इससे पहले दूध 55 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा थादूध विक्रेता पिछले कई दिनों से दूध के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी थी।

हड़ताल के चलते शहर में दूध की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। दूध की किल्लत के कारण बड़ी संख्या में लोग कंपनियों के पैकेटबंद दूध पर निर्भर हो गए थे। हालांकि सीमित उपलब्धता के कारण लोगों को वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ा।डेयरी संचालकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पशुओं के चारे और रखरखाव का खर्च बढ़ जाता है। इसी वजह से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

Next Post

15 दिन में मांगें पूरी नहीं तो होगा कार्य बहिष्कार, जीवाजी विश्वविद्यालय के कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat May 30 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा और वित्त नियंत्रक आशुतोष खरे को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। […]

You May Like