शुक्ला भवन प्रॉपर्टी फ्रॉड : ठाटीपुर में 40 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

ग्वालियर। मकान के सौदे के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. ठगों ने एक ही मकान को कई लोगों को बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है. ग्वालियर के शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि उन्होंने रामकृष्ण आश्रम रोड, ठाटीपुर स्थित शुक्ला भवन को 2.27 करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा तय किया था.

यह सौदा मकान मालिक केशव शुक्ला और ज्योति देवी से हुआ था. दोनों आरोपी समय–समय पर मकान आते‑जाते थे और खुद को वैध मालिक बताकर संपत्ति बेचने की बात कहते थे. बातचीत आगे बढ़ने पर शैलेंद्र ने एग्रीमेंट करने की बात रखी, जिसके बाद 2024 में दोनों ने एग्रीमेंट कर दिया और बदले में 40 लाख रुपये भी ले लिए. रजिस्ट्री की तारीख तय करने की बात आने पर दोनों आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे. कई बार आग्रह करने पर भी रजिस्ट्री नहीं की गई, जिससे शैलेंद्र को शक हुआ. शैलेंद्र सिंह ने अपने स्तर पर जांच कराई तो पता चला कि जिस मकान का सौदा उन्होंने किया था, उसी संपत्ति का एग्रीमेंट दोनों आरोपी इससे पहले दो अन्य लोगों से भी कर चुके थे, और उनसे भी रकम ले चुके थे. इस खुलासे के बाद पीड़ित ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

थाटीपुर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की है. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने केशव शुक्ला और ज्योति देवी सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. थाटीपुर टीआई विपेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, एक ही मकान का सौदा तीन अलग‑अलग लोगों से किया गया है. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

मीडिया और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र जरूरी, करनी होगी ऑनलाइन जवाबदेही सुनिश्चित : वैष्णव

Thu Feb 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि डीपफेक, गलत जानकारी और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों के के मद्देनजर ऑनलाइन मंचों को अपने नेटवर्क पर होस्ट की गयी सामग्री के लिए जवाबदेही सुनिश्चि करनी होगी। श्री वैष्णव ने आज यहां […]

You May Like