घर में फैला करंट, मां और बेटे की मौत

सतना: जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौला वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अनीता देवी और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील के रूप में हुई है। घटना के समय घर में मां-बेटे के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, अनीता देवी के पति शुक्रवार सुबह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान घर में अनीता और उनका बेटा सुनील करंट की चपेट में आ गए। खेत से काम कर लौटे पति ने पत्नी और बेटे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की सूचना दी।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन आनन-फानन में मां-बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

LPG Crisis: इंडेन-एचपी से नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, जानिए आपके पास क्या हैं शानदार विकल्प

Sat Oct 10 , 2026
मुंबई, एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक के बीच जानें आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस, 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर और 5 किलो FTL सिलेंडर जैसे विकल्पों से खाना बनाना अब भी आसान। 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन पर अस्थायी रोक है। मांग पूरा […]

You May Like