
सारनी। महिला की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी से वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि 5 जुलाई को थाना सारणी में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर तथा महिला के नाम से फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी तैयार कर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक
212/2026, धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई.पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।विवेचना के दौरान 7 जून को आरोपी विनय पिता सेनापति सिंदूर, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुपर एफ, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक सुभाष मंडलोई एवं मोहित भाटी की सराहनीय भूमिका रही।
