जिला अस्पताल के मेन गेट पर पंखे में लगी आग, कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग बड़ा हादसा टला 

दमोह। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर ओपीडी कक्ष के पर्ची कांउन्टर में लगे पंखे में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई।नीचे बैठे कर्मचारियों ने जैसे ही आग लगी देखी तत्काल अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना के समय अफरा तफरी मच गई गेट पर कुछ मरीज और उनके परिजन खड़े थे। जैसे ही पंखे में आग लगी वह लोग वहां से भाग और गेट के बाहर निकलकर आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना रात करीब 12 बजे की है। ओपीडी के पर्ची काउंटर में बैठे कर्मचारी मरीजों की पर्ची बना रहे थे। इसी दौरान ऊपर दीवार पर लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जैसे ही जोरदार आवाज आई पंखे से आज की लपटें निकलने लगी। तभी घटना की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद वार्डवाय श्यामू जड़िया और मनीष सोनी को दी गई। अस्पताल चौकी में भी सूचना दी गई।‌ दोनों ही स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को लेकर आए और तत्काल पंखे पर उस यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया। कुछ ही देर में आग बुझ गई जिसके बाद वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Next Post

देवडोंगर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sat Aug 22 , 2026
दमोह। पटेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवडोंगरा गांव में 15 अगस्त, राष्ट्रीय पर्व (स्वतंत्रता दिवस‌) बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण की बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में गांव के सम्माननीय व वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या […]

You May Like