देवडोंगर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दमोह। पटेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवडोंगरा गांव में 15 अगस्त, राष्ट्रीय पर्व (स्वतंत्रता दिवस‌) बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण की बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में गांव के सम्माननीय व वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन जितेंद्र पाठक बीडीसी, गणेश सिंह राजपूत सरपंच, धर्मेंद्र पाठक पूर्व सरपंच, देवी सिंह परिहार सहित गांव के सभी नागरिक जन मौजूद रहे।इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को उपहार स्वरूप सम्मानित भी किया गया।राष्ट्रगान और झंडा वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Post

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Sat Aug 22 , 2026
इंदौर. सांवेर के ग्राम सिंहाना स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कढ़ी चावल खाने के बाद 38 बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की. इनमें से 19 बच्चों को इंदौर के अरविंद अस्पताल लाया गया और चार को एहतियात के तौर पर आईसीयू में रखा है. […]

You May Like