150वीं वर्षगांठ पर सरस्वती स्कूल में वंदे मातरम का गायन का आयोजन

पांढुरना,वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज शुक्रवार को नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन किया गया,इस दौरान आमंत्रित अतिथियों के साथ ही स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक,छात्र-छात्राएं तथा बडी संख्या में उपस्थित जागरूक लोगों ने वंदे मातरम का गायन किया।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पूरे देश में वंदे मातरम गायन का आयोजन किया जा रहा है,इसी अभियान के तहत आज 25 सितंबर शुक्रवार को नगर के शंकर नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन किया गया,इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दत्तात्रेय बंसोड़,व्यवस्थापक जगदीश बुधराजा, ,आर.डी.स्कूल के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य सुनील राऊत,नगर पालिका के पूर्व सभापति उमेश आसटकर,अधिवक्ता श्री रामगढ़िया,प्राचार्य दिलीप राऊत,सहित शिक्षक-शिक्षिका तथा लगभग सभी छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

गुम और चोरी हुए 1,054 मोबाइल फोन बरामद

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल, मोबाइल ट्रेसिंग तथा अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से इस माह विभिन्न जिलों एवं जीआरपी इकाइयों से गुम और चोरी हुए 1,054 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुरैना पुलिस ने 95 लाख रुपये […]

You May Like