करोड़ों में बना रेलवे स्टेशन और पार्क कचरे और गंदगी से बदहाल

महू: डॉ. अंबेडकर नगर (महू) रेलवे स्टेशन की हालत बदहाल है. कुछ ही महीने पहले करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ यह स्टेशन अब गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है. स्टेशन परिसर में बनाए गए गार्डन में हरे-भरे पौधों की जगह आवारा पशु विचरण कर रहे हैं. चारों ओर घास-फूस, कचरा और दुर्गंध फैली हुई है.

स्टेशन के फ्रंट गार्डन में बीयर की बोतलें, डिस्पोजेबल सामग्री और प्लॉस्टिक कचरा बिखरा पड़ा है. यह स्थिति स्टेशन पर सफाई और रखरखाव के अभाव और जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाती है. करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इस स्टेशन के रखरखाव और निगरानी की कमी स्पष्ट दिख रही है. सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन को इन हालातों की जानकारी नहीं है या इसकी जिम्मेदारी तय ही नहीं की गई है.
जांच कराकर रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा
मेरी जानकारी में यह मामला नहीं था. यदि ऐसी स्थिति है तो वह इसकी जांच कराएंगे और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा. इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.
– खेमराज मीणा, रेलवे पीआरओ

Next Post

आधा क्विंटल लड्डुओं पर मिली फफूंद, मौके पर नष्ट कराया

Fri Oct 17 , 2025
सतना : दीपावली जैसे प्रमुख पर्व पर मिष्ठानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक ओर जहां कुछ मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर जल्दबाजी में स्वच्छता को दरकिनार कर खाद्य पदार्थों का निर्माण करते हुए काफी मात्रा में स्टॉक करके रख लिया जाता है. जिसे देखते […]

You May Like