राशिफल-पंचांग : 13 अक्टूबर 2025

पंचांग 13 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 21 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण सप्तमीं चन्द्रवासरे शाम 5/48, आद्र्रा नक्षत्रे शाम 6/26, परिघ योगे दिन 2/45, विष्टि करणे सू.उ. 6/14, सू.अ. 5/46, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 13 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी, उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा में कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी, अध्ययन में रूचि रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- सोमवार 13 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी, किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी, नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे.

———————————————————

मेष- अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे.

वृषभ- आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें. परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी.

मिथुन- वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा.

कर्क- तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी.

सिंह- कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें.

कन्या- जमीन जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा, लाभ होगा.

तुला- लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता होगी.

वृश्चिक- सहयोगी जोश देखकर कार्य मेंसहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा.

धनु- जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

मकर- परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी.

कुम्भ- कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा.

मीन- घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

कार्तिक कृष्ण सप्तमीं को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी. भाग्यांक 2660 है.

———————————————————

Next Post

यू मुम्बा के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे यूपी योद्धाज

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) लगातार दमदार प्रदर्शन और रणनीतिक सूझबूझ की झलक दिखाने के बाद यूपी योद्धाज अब प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 में दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 अक्टूबर को यू मुम्बा से भिड़ेंगे। यह मुकाबला एक बार फिर रोमांच से भरपूर होने का वादा करता है। […]

You May Like