सारण :महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

छपरा, 22 अगस्त (वार्ता) बिहार के सारण जिले में साइबर थाना की पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक अभियुक्त को सिवान से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक महिला ने साइबर थाना पुलिस को आवेदन देकर यह जानकारी दी थी कि जब वह अपनी बहन के ससुराल गयी हुईं थीं।उस दौरान सीवान के एक युवक से उसकी जान-पहचान होने के बाद वह फोन और उससे बात करतीं थी।आवेदन में उसने जानकारी दी है कि वह युवक उसके फोटो और वीडियो को अश्लील ढंग से बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75/77/79/356(2)/352/351(2)/351 (3) एवं 66 (इ)/67 आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी लालाबाबू राय को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

Next Post

सैनी श्री गौशाला में सैनी वितरित करेंगे चारा अनुदान राशि के चेक

Fri Aug 22 , 2025
सिरसा, 22 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री गौशाला सिरसा में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में जिले की 138 गौशालाओं को नौ करोड़ 83 लाख 25 हजार 450 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी […]

You May Like