हॉकी म.प्र. के लिए गौरव के पल

दमोह। हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी महासचिव लोकबहादुर को जापान में 19 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।विदित हो कि इसके पूर्व उन्हें विश्व कप हॉकी के लिए नीदरलैंड भेजा गया था। मध्य प्रदेश हॉकी के इतिहास में लोकबहादुर के कार्यकाल में हॉकी मध्य प्रदेश को अनेक उपलब्धियां मिली हैं। लगातार तीन वर्षों से सर्वश्रेष्ठ हॉकी संघ के रूप में सम्मानित किया गया है। इस वर्ष तक विभिन्न वर्गों में कुल 41 मेडल प्राप्त हुए हैं।

इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए लोकबहादुर को शुभकामनाएं देने वालों में दमोह विधायक जयंत मलैया, पूर्व विधायक अजय टंडन, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ महासचिव दिग्विजय सिंह, हॉकी मध्य प्रदेश अध्यक्ष नितिन डिमोले, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, गौर मासाब, कोषाध्यक्ष ललित नायक, जगेंद्र तोमर, सह-सचिव किशोर शुक्ला, राकेश गढ़वाल, मकसूद खान, राजेश सालोमन, हरिशंकर, भगवान सिंह, विजय ठाकुर, अल्ताफ शेख, अंसार, तरुण नामदेव, विकास जैन, संतोष सेन आदि शामिल हैं।

Next Post

सेवा संकल्प अभियान’ से जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत का संकल्प : पद्मश्री मोहन नागर

Sun Sep 13 , 2026
पांढुरना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 गौरवशाली वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी की दीर्घकालीन सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं से आए […]

You May Like