
जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक का रांझी स्थित रावण पार्क के पास मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं समाजसेवी सुधीर सोनू दुबे के निवास-कार्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, जीसीएफ, व्हीकल, जीआईएफ, 506 फैक्ट्री और सीओडी से जुड़े विभिन्न श्रमिक संगठनों ने फैक्ट्री कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, सुधीर सोनू दुबे, श्रमिक नेता नेम सिंह, हरि सिंह, अशोक बर्मन, आरआर पांडे, जगतमणि चतुर्वेदी, रमेश बोहित, अनिल सोनकर, केके मिश्रा, हुकुम जैन, राजेश श्रीवास, रवि राय, लालजी जायसवाल, बच्चा यादव, नारायण गुप्ता, सुषमा मसकुले, मोनिका सिंह, मीना सुरी, इंदु सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रमिक नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
