मुरैना में 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ा

मुरैना: पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने 30 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ लिया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।दरअसल, होली पर सुरक्षा के मद्देनजर मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान देर रात सवितापुरा के पास एक ट्रक गुजर रहा था।

जांच करने पर पशु आहार के बोरों के बीच पैकेट में गांजा बरामद हुआ। इसका वजह 30 क्विंटल था।पुलिस ने ट्रक समेत गांजे से भरे पैकेटों को जब्त कर लिया। ड्राइवर ने बताया कि उड़ीसा से दिल्ली की ओर गांजे की खेप लेकर जा रहा था। बरामद गांजे की कुल कीमत लगभग 6 करोड़ 20 लाख आंकी गई है जिसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी

Next Post

खरमास के कारण टलेगा भाजपा अध्यक्ष का चुनाव?

Sun Mar 16 , 2025
संघ और भाजपा में पदाधिकारी रहे एक नेता से चर्चा हुई तो पता चला कि खरमास के कारण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 14 अप्रैल तक टल सकता है. दरअसल होलाष्टक की समाप्ति 13 मार्च को होलिका दहन के साथ हो गई है, लेकिन इसके अगले दिन 14 मार्च से […]

You May Like