
जबलपुर। नवरात्र मेले में मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 15 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। यह व्यवस्था 11 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगी। कुछ ट्रेनों का ठहराव 10 अक्टूबर से और कुछ का केवल निर्धारित तिथियों पर रहेगा।
ठहराव वाली ट्रेनें
11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस, 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा एक्सप्रेस, 12669/12670 चेन्नई–छपरा एक्सप्रेस, 19051/19052 वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 11045/11046 कोल्हापुर–धनबाद एक्सप्रेस, 15268/15267 एलएलटी–रक्सौल एक्सप्रेस, 18201/18202 दुर्ग–नवतनवा एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस, 17610/17609 पूर्णा–पटना एक्सप्रेस, 22103/22104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, 18610/18609 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रांची एक्सप्रेस, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनस–पटना एक्सप्रेस, 22131/22132 पुणे–बनारस एक्सप्रेस, 15647/15648 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गुवाहाटी एक्सप्रेस और 19045/19046 सूरत–छपरा एक्सप्रेस।
