‘महाराज नो मेलो’ का हो रहा भव्य आयोजन

झाबुआ। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विश्व हिन्दू परिषद् मालवा प्रांत एवं बजरंग दल द्वारा जिले के आदिवासी संत स्व. खुमसिंह महाराज की स्मृति में 6वां ‘महाराज नो मेलो’ का सफल और भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला विगत 1 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलना है। मेले का समय सुबह 9 से रात्रि 10.30 बजे तक रखा गया है। मेले में प्रतिदिन शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे है। लोगों द्वारा झूले-चकरी का आनंद लेने के साथ दुकानों से जमकर खरीदी भी की जा रहीं है।

मेला आयोजक विहिप जिला उपाध्यक्ष राहुल डामोर एवं सहयोगी आशीष भूरिया ने बताया कि उत्कृष्ट मैदान पर मेले में 1 बड़ा झूला, 2 ड्रेगन, 2 ब्रेक डांस, 1 छोटा राकेट, 1 राउंड झूला, 1 ट्रेन, बच्चों के लिए मिक्की माउस, छोटा ड्रेगन आदि झूले लगे हुए है। इसके साथ ही दुकानों में कपड़े, श्रृंगार, बच्चों के खिलौने, स्वल्पाहार आदि की दुकाने सजी हुई है। यह दुकान उत्कृष्ट मैदान के साथ सज्जन रोड़, बस स्टैंड चौराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग आदि स्थानों पर लगी है। शहर सहित ग्रामीण अंचलों के लोग मेले में झूले-चकरी का जमकर आनंद लेने के साथ दुकानों से खरीदी भी कर रहे है। मेला आयोजन में बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्था संभालने के साथ प्रशासन एवं पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

भव्य प्रचार-प्रसार किया जा रहा

मेले में देर शाम से रात्रि में भीड़ अधिक देखने को मिल रहीं है। विहिप जिला उपाध्यक्ष राहुल डामोर एवं आशीष भूरिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य आदिवासी बाहुल जिले की सनातन संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखने के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है। मेले में झूले एवं दुकाने राम राज्य मेला इवंेंट की ओर से लगाई गई है। मेले का भव्य रूप से प्रचार-प्रसार भी सत्त किया जा रहा है।

Next Post

ईडी ने कोलकाता उच्च न्यायालय का रुख किया, ममता पर काम में हस्तक्षेप करने का आरोप

Thu Jan 8 , 2026
कोलकाता, 08 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि गुरुवार को तृणमूल की राजनीतिक सलाहकार संस्था ‘आई-पैक’ के कार्यालयों और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान उन्होंने दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों […]

You May Like

मनोरंजन