नई दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा में पार्टी की जिला इकाईयों की अध्यक्षों के चयन प्रकिया के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गयी है। अभियान के तहत पंजाब में 29 , उत्तराखंड में 26 , झारखंड में 24 एवं ओडिशा में 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।
पंजाब प्रदेश में 29 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जिसमें डॉ. ए. चेल्ला कुमार, विकार रसूल वानी, सी.पी जोशी, भजन लाल जाटव, अशोक सिंह, आराधना मिश्रा मोना, अजॉय कुमार, विवेक बंसल, भरतसिंह सोलंकी, लालजी देसाई, सुभाष चोपड़ा, अनिल चौधरी, कृष्णा तीरथ, राजेश लिलोठिया, भुवन कापड़ी, संजय दत्त, आर.के ओझा, मनोज यादव, वीरेन्द्र राठौड़, नदीम जावेद, कुलदीप वत्स, सचिन यादव, जगदीश चन्द्र जांगिड़, बाला बच्चन, सुरेश कुमार, शिखा मील, आर.एस. बाली, मनीषा पवार और अखिलेश शुक्ला शामिल है।
इसी तरह उत्तराखंड के लिए नियुक्त 26 पर्यवेक्षकों में जगदीश ठाकोर, मनिकम टैगोर, रुद्र गुरू, शक्तिसिंह गोहिल, कुलदीप इन्दौरा, राहुल कस्वां, कुलदीप राठौड, कैप्टन अजय यादव, डॉ. नितिन राऊत, बी.एम.संदीप, अंजलि निंबालकर, प्रफुल्ल वी गुडाधे, राजेश तिवारी, शैलेश परमार, राव दान सिंह, राव नरेन्द्र सिंह, पी.सी.शर्मा, हिम्मत सिंह पटेल, अमृत ठाकोर, रीता चौधरी, विकास ठाकरे, सी पी मित्तल, संगीता बेनीवाल, सुखदेव पांसे, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, सोफिया फ़िरदौस को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
कांग्रेस ने अभियान के तहत झारखंड में 24 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जिसमें माणिकराव ठाकरे, विजय इंदर सिंगला, यशोमति ठाकुर, फूलो देवी नेताम. सुदीप रॉय बर्मन, अमी याग्निक, श्याम कुमार बर्वे, एच. एस. लकी, प्रभु टोकिया, मोहन मरकाम, आरसी खुंटिया, डॉ. रघु शर्मा, सुनील केदार, अरुण यादव, सज़ारिता लैत्फलांग, सज्जन सिंह वर्मा, अब्दुल खालिक, हिना कावरे, मलेन्द्र राजन, दिनेश गुर्जर, अनंत पटेल, इमरान खेड़ावाला, प्रेम साईं थेकम, विश्वरंजन मोहंती और सूरज सिंह ठाकुर शामिल है।
ओडिशा प्रदेश में कांग्रेस ने 35 ऑब्जर्वर नियुक्त जिसमें इन नेताओं को मिली ज़िम्मेदारी डॉ. एन रघुवीरा रेड्ड, जीसी चन्द्रशेखर, ई तुकाराम, डीन कुरियाकोस, श्रेयस एम पटेल, शोभा ताई, डीके सुरेश, एस ए संपत कुमार, सिरिवेला प्रसाद, चेतन चौहान, गोपीनाथ पलानियप्पन, मनोज चौहान, गणेश यादव, जे. डी. सीलम, शेख मस्तान वली, शोभा ओझा, महेश शर्मा, चरण सिंह सपरा, ममता भुपेश, रिज़वान अरशद, परमेश्वर नाइक, सी. डी. मय्यप्पन, सचिन नाइक, संजय कपूर, जेटी कुसुम कुमार, रामलाल जाट, बिमल शाह, एम लिजु, चारुलता टोकस, हसन मौलाना, राघवेंद्र सिंह, अमित सिहाग, इंद्रराज गुर्जर, नितिन कुंभलकर और डॉ. पलक वर्मा को यह ज़िम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत चार राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए
