पांच साल बाद गिरफ्तार हुआ 5 हजार का इनामी तस्कर

इंदौर:नारकोटिक्स विंग को बड़ी सफलता मिली है. पांच साल से फरार ड्रग तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जाम सिंह उर्फ जामा पिता बाधा चौहान, निवासी ग्राम डाबला बिस्टान, जिला खरगोन, लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था.
नारकोटिक्स टीआई प्रवीण ठाकरे को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी जाम सिंह कई सालों बाद अपने घर आया हुआ है.

सूचना मिलते ही टीआई प्रवीण ठाकरे और एएसआई विजय मिश्रा ने टीम के साथ देर रात दबिश दी और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. ठाकरे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल 2020 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर बच निकलता था. अब गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि ड्रग तस्करी नेटवर्क के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके

Next Post

क्राईम ब्रांच की टीम ने 10.26 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

Sat Mar 22 , 2025
इंदौर: पुलिस की क्राईम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 10.26 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक पल्सर दोपहिया वाहन, और एक मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख बताई जा रही है. क्राईम ब्रांच आरोपी […]

You May Like