सीहोर।मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं.मीटर बदलने के बाद लोगों को पहले से कहीं अधिक राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, वहीं पिछले तीन माह से महीने में दो बार बिल आने से आमजन की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है. कस्बा निवासी दीनदयाल भावसार ने बताया कि पहले उनका बिल 800 से 1000 रुपए आता था, अब यह 4 से 5 हजार तक पहुंच गया है। 29 अगस्त को उन्होंने 2017 रुपए का भुगतान किया, 11 सितंबर को फिर 2095 रुपए का बिल आ गया. स्थिति यह है कि लोग उधार लेकर बिल जमा करने को मजबूर हैं. इसी आक्रोश के चलते रविवार को कांग्रेस ने विद्युत कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी खामियों और दोहरी बिलिंग को जनता का आर्थिक शोषण बताया.
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान, विरोध में किया प्रदर्शन
