टोक्यो, (वार्ता) दो बार की ओलंपिक चैंपियन अमेरिका की वैलेरी ऑलमैन ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया।
बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऑलमैन ने 69.48 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
नीदरलैंड की जोरिंडे वैन क्लिंकेन ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 67.50 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि क्यूबा की सिलिंडा मोरालेस ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 67.25 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
स्वीडन की वैनेसा कामगा चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन उन्होंने 66.61 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2022 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन की फेंग बिन 65.28 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहीं।
दो बार की ओलंपिक चैंपियन ऑलमैन ने विश्व एथलेटिक्स में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण जीता
