हरदी में सड़क हादसा, अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल


सिंगरौली। हरदी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है और उसे बचाने के लिए लगातार उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम पूरी सतर्कता के साथ उसकी जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और घायल व्यक्ति कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

तहसील कार्यालय में शासकीय दस्तावेज चोरी करते पकड़ा ‘क्लर्क’, जांच के बाद दर्ज किया मामला

Sat Nov 7 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के एक सरकारी कार्यालय में एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया है जिसमें सरकारी दफ्तरों में प्राइवेट कर्मचारियों के बेख़ौफ़ दखल की कहानी उजागर हुई है, चोरी करते प्राइवेट क्लर्क के पकड़े जाने के बाद शिकायत के आधार पर जांच हुई जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर […]

You May Like