हैदराबाद: आवासीय इमारत में लगी आग, तीन की मौत

हैदराबाद 28 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके पुप्पलगुडा में शुक्रवार शाम को आवासीय इमारत में लगी आग में एक 07 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जमीला (70), सुहाना (40) और सिजिरा (7) के रूप में हुई है ।

पुलिस ने बताया कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है और ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शाम करीब 6 बजे आग लगी।

सूचना मिलने पर लैंगर हाउस के अग्निशमन कर्मी तुरंत आग वाली जगह पर पहुंचे और पहली मंजिल पर एक कमरे में बेहोशी की हालत में फंसी दो महिलाओं और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया।

 

Next Post

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा : प्रधान

Fri Feb 28 , 2025
चेन्नई 28 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2025 तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है, जिसका संयुक्त मूल्यांकन 35.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है। यहां आईआईटी मद्रास में भारत के सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास मेले […]

You May Like