
इंदौर. अशोक नगर क्षेत्र में नशे के लिए रुपए मांगने से मना करने पर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बीच बचाव करने पहुंचे साले को भी नहीं बख्शा. दोनों के साथ जमकर मारपीट कर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.
पीड़िता रेखा जैन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा. रुपए देने से इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया और मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया. शोर सुनकर बीच बचाव के लिए रेखा का भाई संतोष जैन मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की. आरोप है कि जाते जाते आरोपी ने दोनों भाई बहन को धमकाया कि दोबारा उलझे तो जान से खत्म कर देगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
