सिराज का पंजा, भारत ने 2-2 से बराबर की सीरीज

लंदन 04 अगस्त (वार्ता) तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (पांच विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पांचवें टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को पहले सत्र में इंग्लैंड को दूसरी पारी में 367 रन पर समेट कर मुकाबला छह रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पूरी सीरीज में उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ और मोहम्मद सिराज को आखिरी मैच में नौ विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नवाजा गया।
इंग्लैंड ने कल के छह विकेट पर 339 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में 78वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने ध्रुव जुरेल के हाथों जेमी स्मिथ (दो) को कैच आउट कराकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने जेमी ओवर्टन (नौ) को पगबाधा आउटकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्लॉक होल में गेंद डालकर जॉश टंग (शून्य) को बोल्ड कर भारत को नौंवी सफलता दिलाई। 86वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने
गस ऐटकिंसन का ऑफ स्टंप उखाड़ कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। ऐटकिंसन ने 29 गेंदों में 17 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन सीराज की योकर ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़कर भारतीय खेमे को जीत की खुशी से सराबोर कर दिया। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड को 367 के स्कोर पर ऑलआउटकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 30.1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिये। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 27 ओवर में 126 रन देकर चार विकेट झटके। आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाये थे।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर 23 रनों की मामूली बढ़त हासिल की थी।
भारत ने दूसरी पारी में 396 का स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड को 373 रनों का लक्ष्य दिया था।

Next Post

हमे पता था कि इंग्लैंड के खेमे में दबाव है: गिल

Mon Aug 4 , 2025
लंदन 04 अगस्त (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमें पता था कि इंग्लैंड के खेमे में दबाव है और हम इसी सोच के साथ मैदान में आये कि उन पर दबाव बनाये रखना है। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शुभमन गिल ने कहा इस […]

You May Like