​आकाशवाणी इंदौर में लोकरंग उत्सव: मालवा से लेकर बुंदेलखंड तक की लोक कलाओं ने बिखेरा जादू

इंदौर:प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी इंदौर द्वारा विक्रमोत्सव 2026 के अवसर पर वीर भारत न्यास के सहयोग से लोकरंग उत्सव का आयोजन मालवा हाउस स्थित आकाशवाणी परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।मुख्य अतिथि राजेश सिंह कुशवाह और श्रीराम तिवारी ने लोक संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उत्सव में मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और जनजातीय अंचलों की लोक परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

हरिहरेश्वर पोद्दार, पूर्णिमा चतुर्वेदी, रामप्रसाद अहिरवार और बलिराम धुर्वे सहित कलाकारों ने लोकगीत-नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। अंत में आकाशवाणी टीम और कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।यह कार्यक्रम आज आकाशवाणी इंदौर के विविध भारती चैनल पर सुबह 10 बजे और प्राइमरी चैनल पर शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Next Post

पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को मिली कप्तानी, सिर्फ 1 मैच के अनुभव के साथ संभालेंगे टीम

Wed Mar 18 , 2026
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी को पाकिस्तान में कप्तानी सौंप दी गई है, जिससे सब हैरान हैं और यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज Marnus Labuschagne को […]

You May Like