दुघर्टना में एक युवक की मौत दूसरा युवक घायल

छिंदवाड़ा. चौकी सांवरी के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करलाकला में सड़क हादसे का शिकार होने से एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चूड़ाबोह निवसी गुलबास पिता रोशन विश्वकर्मा 40 वर्ष बीते दिवस अपने दोस्त गुन्टू तुमडाम पिता लखन तुमडाम के साथ बाइक से ग्राम मुजावर में लगे मेले में गया था. देर शाम 7 बजे जब दोनों युवक वापस अपने घर की ओर लौटने लगे तब रास्ते में ग्राम करलाकला के पास पहुंचे थे तब भी सामने तरफ से कोई फोर व्वीलर वाहन आया जिससे बाइक चला रहे गुन्टू तुमडाम की आंखे चौदिया गई और बाइक अचानक अनियंत्रित को होकर सड़क के बाई ओर सड़क के नीचे गिर गई. बाइक से नीचे गिरने पर बाइक में पीछे बैठा गुलबास विश्वकर्मा उछलकर सड़क के किनारे मील के पत्थर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं गुन्टू तुमड़ाम घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Next Post

दिल्ली कार विस्फोट: डा. आदिल के भाई की जांच जारी

Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के लाल किला विस्फोट मामले की जांच में डा. आदिल अहमद के भाई मुजफ्फर का नाम भी सामने आया है जो दुबई से विस्फोटक उपकरण के लिए कच्चा माल इकट्ठा करने में सक्रिय था। घटना की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों […]

You May Like