रीवा:नगर निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे द्वारा वार्ड-4 में निरीक्षण के दौरान शराब दुकान के पास अवैध रूप से बना अहाता पाया गया। साथ ही वहां अवैध रूप से ठेला लगाकर पर पोलीथीन का प्रयोगऔर कचरा कर गंदगी करते पाए गए।
मौके पर ही निगम आयुक्त ने अहाता तत्काल सील करने के निर्देश दिए एवं संबंधित के विरुद्ध चलानी कार्रवाई करने को कहा ।आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे के निर्देश पर निगम के राजस्व दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड-4 ट्रांसपोर्ट नगर में शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते को सील कर दिया।
