खाद टोकन के लिए भी लग रही लम्बी लाईन,घंटों में आ रहा नम्बर

रतलाम: जिला प्रशासन ने किसानों की खाद वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू कर टोकन देने शुरू किया हैं। लेकिन खाद वितरण की यह नई व्यवस्था भी किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। इस दौरान अव्यवस्था के चलते कुछ किसानों ने धरना भी दिया । साथ ही आरोप लगाया कि पानी सहित अन्य व्यववस्था नहीं हैं।मंगलवार से तहसील कार्यालय से टोकन बंटने थे, जिसके लिए किसान सुबह से ही लाइन में लग गए। दोपहर 2 बजे टोकन मिलने थे, लेकिन अव्यवस्था और देरी ने किसानों का गुस्सा भडक़ा दिया। अब किसानों को खाद के लिए दो बार परेशान होना पड़ रहा है।

मंगलवार को टोकन के लिए किसान लाईन में लगे है और अब अगले दिन बुधवार को फिर खाद लेने के लिए आना होगा। नई व्यवस्था के तहत अब एक दिन पहले टोकन मिलेगा और अगले दिन खाद। यानी किसानों को दो बार गांव से शहर आना पड़ रहा है। लाइन में लगे किसानों ने कहा कि यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। हम कामकाज छोडक़र सुबह से बैठे हैं और अधिकारी अपने चैंबर में आराम फरमा रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
तीन घंट बाद मिल रहा टोकन
किसानों ने का आरोप है कि खाद के लिए तहसील कार्यालय रतलाम पर लाइन लग हैं। करीब 300 से 400 किसान लाइन में लगे थे और टोकन वितरण की केवल एक ही खिडक़ी खुली थी। पानी की भी सुविधा नहीं थी और किसान का नंबर दो-तीन घंटे में आ रहा था।
एक ही खिडक़ी से बंट रहे टोकन
लंबी-लंबी लाइनों से किसान परेशान हो रहे थे तो किसानों का आक्रोश फूटा और उन्होंने किसान नेता युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ धरना दे दिया। फिर कुछ देर धरने पर बैठने के बाद अंदर से तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, कृषि डीडीए नीलम चौहान, डीएमओ यशवर्धन सिंह आए तो किसान नेता ने उन्हें कहा कि आप यहां की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करें।

कल से दो-तीन खिडक़ी और खोलें, जिससे किसानों को टोकन लेने में सुविधा हो। किसान लंबी लाइन से बच सके और खिडक़ी का समय सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा। साथ ही मांग की कि हम तीन चार कर्मचारियों और बिठाकर खिडक़ी खोलकर टोकरण का वितरण किया जाए। पानी की व्यवस्था भी करेंगे। इस मौके पर प्रद्युमन सिंह नागर, गोपाल गुर्जर, शुभम गोस्वामी, अभिषेक पाटीदार आदि किसान मौजूद थे।

Next Post

थाना कुम्हारी का वार्षिक निरीक्षण,थाने में जीर्णोद्धार

Tue Dec 16 , 2025
कुम्हारी/दमोह: पुलिस अधीक्षक सोमवंशी द्वारा थाना कुम्हारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया. जिसमें थाना भवन, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति व कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी व स्टाफ को अपराध नियंत्रण, पीड़ित उन्मुख पुलिसिंग और जनता से बेहतर […]

You May Like