लोक अदालत में 7.36 करोड़ के अवार्ड पारित, 1831 प्रकरणों का निस्तारण

मंदसौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय तथा तहसील न्यायालयों में किया गया। इसमें कुल 1831 प्रकरणों का निस्तारण कर ₹7,36,15,033 की राशि के अवार्ड पारित किए गए। कोर्ट में लंबित 1047 और प्रीलिटिगेशन के 784 मामलों का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस, आपराधिक एवं पारिवारिक विवादों सहित 3305 व्यक्तियों को लाभ मिला।

विशेष रूप से 13 अलग रह रहे दम्पतियों का पुनर्मिलन कराया गया तथा कई पुराने विवाद समझौते से सुलझाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ तिवारी ने किया। न्यायाधीशगण, अधिवक्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

वरिष्ठ नेता राजीव सिंह बने मप्र कांग्रेस के स्टेट कनेक्ट सेंटर प्रभारी

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी समन्वय को ध्यान में रखते हुए एक अहम आदेश जारी किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह को स्टेट कनेक्ट सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। इसका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं, […]

You May Like