चिंतामन मार्ग पर ट्रक-कार की भिड़ंत में युवक घायल

उज्जैन: बुधवार सुबह 6 बजे के लगभग चिंतामन मार्ग पर ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। कार चालक घायल हुआ है। शाम को भी बडऩगर मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हुआ है।बताया जा रहा है कि इंदौर के विजयनगर में रहने वाला अर्पित पिता अजीज जैन 33 वर्ष उदयपुर में जॉब करता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर इंदौर आया था जहां से बुधवार तडक़े वापस उदयपुर जाने के लिए अकेला कार से निकला था।

चिंतामन मार्ग से गुजरते समय तेज गति से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही कार का एयरबैग खुल गया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई लेकिन अर्पित जैन घायल हो गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक छोडक़र चालक भाग निकला था। पुलिस ने घायल अर्पित को उपचार के लिए चरक भवन पहुंचा है। मामले की जानकारी लगने पर इंदौर से परिजन उज्जैन पहुंच गए थे।

आज सुबह हुई दुर्घटना से पहले चिंतामण थाना क्षेत्र के ही ग्राम नलवा में मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें कृष्ण पाल पिता गोकुल सिंह चौहान 35 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुरा की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार भंवर चौधरी घायल हुआ है। बुधवार सुबह कृष्ण पाल का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि पान बिहार में लीज पर जमीन ली गई है। कृष्ण पाल दो बच्चों का पिता था। भंवर चौधरी के साथ पान बिहार जा रहा था। पुलिस का कहना था कि दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला है। जिसकी तलाश के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

Next Post

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

Thu Jan 9 , 2025
सतना: प्रमुख दिगंबर आचार्य, राष्ट्र संत, आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य नवाचार्य गुरुवर श्री समय सागर जी महाराज ससंघ 23 साधुओं का आज दोपहर 3:00 बजे भव्य नगर प्रवेश हुआ! नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी, सर्व समाज, श्वेतांबर जैन संघ, पन्नीलाल […]

You May Like