राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री डॉ यादव को डी.लिट् की उपाधि देंगी

30 अप्रैल को उज्जैन आएंगी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह गुड़ी पड़वा पर होगा

उज्जैन: महाकाल की नगरी में महामहिम राष्ट्रपति पधार रही है. गुड़ी पड़वा 30 मार्च को उनका आगमन तय किया गया है. विक्रम उत्सव से लेकर विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को राष्ट्रपति द्वारा डीलिट् की उपाधि भी प्रदान की जाएगी.

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के 29वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कमलेश डी. पटेल को डी.लिट (मानद उपाधि) प्रदान की जाएगी. समारोह में 140 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 75 को पीएचडी उपाधि मिलेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समारोह में आमंत्रित किया गया है. नवभारत से चर्चा में एसडीएम एल एन गर्ग ने बताया कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम आना अभी बाकी है.

कुलगुरु बोले, कीर्तिमान रचे
विक्रम के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने बताया कि उज्जैन 30 मार्च गुड़ी पड़वा का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि डॉ. मोहन यादव ने अपने विद्यार्थी जीवन से इस अब तक विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने के लिए नए पाठ्यक्रमों को लागू करवाने के साथ ही इसकी लोकप्रियता को जन जन तक पहुंचाया. विश्वविद्यालय के लिए डॉ यादव ने कई कीर्तिमान रचे हैं. उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए नई शिक्षा नीति बनाई. आज भी उनका लगाव इस अपनी मातृसंस्था से है.

बैठक में स्वीकृति प्रदान
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गुजरात के पद्म भूषण से सम्मानित कमलेश डी. पटेल को मानद उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति कार्यपरिषद की बैठक में प्रदान की गई है।

यह विभूतियां आ चुकी है दीक्षांत में
पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोहों को महान विद्वानों ने संबोधित किया, जिनमें पं.जवाहरलाल नेहरू, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर सीपी रामास्वामी अय्यर, डॉ. कालूलाल श्रीमाली, पं. द्वारकाप्रसाद मिश्र, पं. कुंजीलाल दुबे, बाबू जगजीवनराम, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, महादेवी वर्मा, इंदिरा गांधी, डॉ. सरोजिनी महिषी, डॉ. गोपाल स्वरूप पाठक, प्रो. नुरुल हसन, डॉ. हरगोविंद खुराना और डॉ. सतीश चंद्रा, पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम आदि शामिल थे.

विक्रम उत्सव का समापन रामघाट पर
विक्रमोत्सव के तहत वर्ष प्रतिपदा 30 मार्च गुड़ी पड़वा की रात शिप्रा तट पर गायिका श्रेया घोषाल की प्रस्तुति होगी. यहीं पर विक्रम उत्सव का समापन होगा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी

Next Post

वाहन चालकों की चेकिंग के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिए अब सख्त निर्देश

Sat Mar 22 , 2025
इंदौर: शहर में यातायात नियमों के प्रभावी पालन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह एवं डीसीपी जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।