जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा बिलहरी क्षेत्र में कार्यवाही की गई जिसमें अंशु चाइनीज सेंटर में गंदगी में खाद्य पदार्थ निर्माण करते पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र प्रस्तावित किया है। सात दिनों के भीतर अपेक्षित सुधार नहीं किए जाने पर रजिस्ट्रेशन निलंबन की अग्रिम कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ रेस्टोरेंट से पनीर एवं सेजवान चटनी सोनू चायनाइज से नूडल्स एवम मोमोज का नमूना संग्रहित किया गया।
मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधुरी मिश्रा द्वारा द्वारा क्षेत्र के सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, जंक फूड संचालक को खाद्य सुरक्षा संबंधी की अनुसूची 4 के तहत प्रशिक्षण मौके पर प्रदान किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह खाद्य सुरक्षा प्रशासन निरंतर जंक फूड,स्ट्रीट एवं फास्ट फूड पर यह कार्यवाही कर रहा है.
संस्थानों में गंदगी पाए जाने अस्वच्छ कर परिस्थितियों में निर्माण पर जाने पर पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है, जांच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
