जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर मेें नवविवाहिता ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति प्रीति चौधरी 24 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर खमरिया ने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे इलाज के लिए पति संदीप कुमार द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दौरान उपचार के बुधवार को श्रीमति प्रीति चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतिका ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है, जांच चल रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
