जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत महावीर वेयर हाउस का ताला तोडक़र 1.20 लाख की राहर चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी गई राहर समेत घटना में प्रयुक्त पिकअप जब्त कर ली है।पुलिस ने बताया कि अमित गोपाल जैन 48 वर्ष निवासी दीनदयाल वार्ड शहपुरा की अतुल टेडर्स के नाम से फर्म है। 27 सितंबर की रात महावीर वेयर हाउस का ताला तोडक़र अज्ञात चोर 40 बोरी राहर कीमती 1 लाख 20 हजार रूपए की चुराकर ले गए।
पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज पतासाजी कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। सूचना मिली कि किसरोद टोल नाका के पहले नेशनल हाईवे पर एक बिना नम्बर के लोडिंग वाहन में दाल की कट्टियॉ लोड है। संदेह पर किसरोद टोल नाके के पास बिना नम्बर के वाहन को रोका गया। साथ ही उसमेंं सवार शैलेष उर्फ राहुल चौरसिया 29 वर्ष निवासी आमगॉव करेली नरसिंहपुर एवं भास्कर पटेल उर्फ करण पिता हुकुमचद पटेल निवासी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर पकड़ा गया।
जिन्होंने पूछताछ में वेयर हाउस से दाल की कट्टियॉ चोरी कर पिकअप वाहन में लोड कर नरसिंहपुर करेली में शैलेष उर्फ राहुल के घर में छिपा कर रखने के बाद बुधवार को बेचने के लिये चुराई हुई उक्त दाल की कट्टियों को बेचने के लिये जबलपुर ले जाना बताये। आरोपियों की निशादेही पर 40 बोरी राहर कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त टाटा लोडिंग वाहन जप्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
